Breaking News:

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024



उत्तराखंड मौसम : 2 फरवरी से बारिश और बर्फबारी की संभावना

 

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर ठंड का मौसम करवट लेने जा रहा है और पहाड़ों में हालात ज्यादा मुश्किल होने वाले हैं। मौसम विभाग की मानें तो 5 फरवरी तक मौसम प्रतिकूल रह सकता है। इसलिए यहां चुनाव प्रचार भी ठंडा रहने के आसार हैं। हालांकि अब भी बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में डटी हुई हैं। अगले दो दिन बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई जा रही है, तो कहीं कहीं ओलावृष्टि की भी। 5 फरवरी तक ऐसा ही मौसम रहने और मैदानों में बारिश भी होने से राज्य भर में पारा गिरने के आसार भी बढ़ गए हैं। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक राज्य में 2 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके चलते ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फ गिरेगी तो नीचे के हिस्सों में पानी बरसेगा। ज़ाहिर है कि इससे तापमान में गिरावट आएगी। मैदानी इलाकों में 3 और 4 फरवरी को बारिश की भी संभावना है और कहीं कहीं ओले भी गिर सकते हैं। 2 फरवरी को जहां चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग व बागेश्वर में बर्फ और बारिश के आसार हैं, तो 3 फरवरी को देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, उधमसिंह नगर के इलाकों में ओले के साथ बारिश हो सकती है। 4 और 5 फरवरी को कुमाऊं के पांच ज़िले बारिश, ओले से प्रभावित रहेंगे। मौसम विभाग के हवाले से खबरों में कहा जा रहा है कि इस बार उत्तराखंड में ठंड ज़्यादा पड़ रही है। पहाड़ों में बर्फबारी से जहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त है, तो मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ने से कोहरा और धुंध देखी जा रही है। पिछले दिनों ही बर्फबारी के बाद एक बार फिर राज्य में बर्फ गिरने से पर्यटकों के लिए सुहाने दृश्य बन सकते हैं, लेकिन यातायात भी प्रभावित हो सकता है।

Leave A Comment