Breaking News:

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

मेहनत से हारी गरीबी , सिक्योरिटी गार्ड की बेटी बनी जज -

Thursday, May 16, 2024

उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा में चयनित जज काजल रानी हुई सम्मानित -

Thursday, May 16, 2024

खलांगा पर्यावरण को लेकर दून की सामाजिक संस्थाएं हुई एकजुट, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024



पंडित भीमसेन संगीत समारोह में कलाकारों ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

संघर्ष व तपस्या से ऊंचाइयों तक पहुंचते हैं प्रतिभावान-सुबोध उनियाल

देहरादून के कला प्रेमियों को राष्ट्रीय कलाकारों से रुबरूह कराने में कलाश्रय निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका : धस्माना

देहरादून | अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त बांसुरी वादक रोनू मजूमदार शास्त्रीय गायिका डॉक्टर अश्विनी भिड़े देशपांडे तबला वादक पंडित मिथलेश झा की प्रस्तुतियों ने आज कलाश्रय द्वारा देहरादून के आई आर डी टी सभागार में आयोजित 6 वें पंडित भीमसेन जोशी संगीत समारोह में शाम को संगीतमय बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल , प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व आईएएस संजीव चोपड़ा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा कलाश्रय की स्मारिका का विमोचन भी किया।
इस अवसर पर श्री उनियाल ने अतिथि कलाकारों की प्रस्तुतियां की प्रशंशा करते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र में ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए संघर्ष और तपस्या करनी पड़ती है। बांसुरी वादक श्री रोनू मजूमदार की विशेष रूप से उन्होंने प्रशंशा करते हुए कहा कि राग मल्हार बजा कर उन्होंने मन प्रसन्न किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कलाश्रय संस्था को साधुवाद देते हुए कहा कि देहरादून की कलाप्रेमी जनता को अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के शास्त्रीय कलाकारों की कला से रुबरूह कराने का श्रेय कलाश्रय को जाता है। कलाश्रय के संस्थापक अध्यक्ष हिमांशु दरमोडा ने अतिथियों व कलाकारों का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी संस्था सीमित साधनों के होते हुए भी पिछले छह वर्षों सर पंडित भीम सेन जोशी संगीत समारोह का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि कला प्रेमियों व सुबोध उनियाल व सूर्यकांत धस्माना जी जैसे कला प्रेमियों के सहयोग व आशीर्वाद से यह संभव हो रहा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रोता व दर्शक उपस्थित रहे।

Leave A Comment