12 सालो से फरार चल रहा हत्या का आरोपी गिरफ्तार
देहरादून। पिछले 12 सालों से फरार चल रहे एक हत्या में वांछित ईनामी बदमाश को पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार किया है। एसओ केसी आर्या ने बताया कि वर्ष 1995 में जरनैल सिंह पुत्र बंजारा सिंह निवासी ग्राम बिचई ने गांव के ही मक्ख सिंह पुत्र चरण सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। न्यायालय ने जरनैल सिंह को दोषी करार दिया था। जरनैल सिंह ने हाईकोर्ट से जमानत ले ली थी लेकिन बाद में हाईकोर्ट ने अपील खारिज कर दी थी। इसके बाद जरनैल सिंह परिवार समेत क्षेत्र से गायब हो गया था। फरार होने पर पुलिस ने जरनैल सिंह पर 10 हजार का ईनाम घोषित किया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभोर, फाज्जिलका पंजाब से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। टीम में एसओ केसी आर्या, एसआई जावेद मलिक, आसिफ हुसैन, नवनीत कुमार शामिल रहे।