धनोल्टी , मसूरी में हुई बर्फबारी, जानिए खबर
देहरादून | उत्तराखंड में मौसम बदलने से ठंड में इज़ाफ़ा हो गया है। राजधानी देहरादून में शनिवार तड़के से बारिश हो रही है। वहीं राज्य के अधिकतर इलाकों में भी सुबह से ही मौसम खराब है। वहीं धनोल्टी और मसूरी के लालटिब्बा में भी बर्फबारी हुई है। जिससे यहां आए पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं। पर्यटक काफी दिनों से यहां बर्फबारी की आस लगाए हुए थे। केदारनाथ, बदरीनाथ में बर्फबारी हुई है। धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की भी सूचना है। जिस वजह से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। यमुनोत्री घाटी में मौसम खराब है, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी तो निचले इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो रही है।