Breaking News:

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024



देहरादून : गुरु पुर्णिमा धैर्य और समर्पण का दिव्य महोत्सव

देहरादून। दिव्य सद्गुरू श्री आशुतोष महाराज जी की असीम अनुकम्पा तथा प्रेरणा से दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की देहरादून शाखा द्वारा बड़ोंवाला स्थित जानकी फार्म में धूमधाम से भव्य ‘श्रीगुरू पूर्णिमा महोत्सव’ का विशाल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सद्गुरू महाराज जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आश्रम की साध्वी विदुषियों ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात् गुरू की महाआरती की गई, महाआरती में असंख्य भक्तजनों ने शिरकत करते हुए पुण्य लाभ अर्जित किया। इसके बाद दिव्य ज्योति ‘‘वेद मन्दिर’’ के वेदपाठी साधकों द्वारा एक घण्टे का रूद्रीपाठ कर वातावरण में दिव्यता का संचार किया गया। संस्थान की विदुषियों द्वारा सद्गुरू की महिमा में अनेक दृष्टांत संगत के समक्ष रखे गए। इससे पहले मंचासीन संगीतज्ञों द्वारा गुरू की महिमा में अनेक सुन्दर भजनों का गायन कर उपस्थित भक्तजनों को झूमने पर विवश कर दिया।

भजनों में 1. हे गुरूवर तुम्हें नमन, कोटि-कोटि नमन……..

2. तेरा साथ हम हर जनम चाहते हैं…………

3. विश्व विधाता नमों नमः, युग निर्माता नमों नमः, ऊं श्री आशुतोषाय नमः……

4. गुरू पूजा आई-गुरू पूजा आई, गुरू पूजा की ये घड़ियां, खुशिया लेकर आईं……….

भजनों की विस्तृत मिमांसा करते हुए मंच संचालन संयुक्त रूप से साध्वी विदुषी ऋतम्भरा भारती जी तथा साध्वी सुश्री सुभाषा भारती जी के द्वारा किया गया।

भजनों के उपरान्त दिल्ली से प्रधारी सद्गुरू श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री मणिमाला भारती जी ने संगत को सम्बोधित करते हुए बताया कि अगर परमात्मा से कुछ मांगना ही है तो परमात्मा से परमात्मा को मांग लो। गुरू से भक्ति, श्रद्धा और ‘ब्रह्म्ज्ञान’ की, सेवा की मांग की जानी चाहिए, इसी में जीव का कल्याण निहित है। संासारिक वस्तुएं दुख-दर्द और मायावीं सन्ताप ही देते हैं जबकि ज्ञान, वैराग्य, भक्ति, सेवा के साथ आनन्द जुड़ा होता है। आनन्द जिसका कोई पर्यायवाची होता ही नहीं। साध्वी जी ने भक्तों के अनेक दृष्टांत उद्धृत करते हुए कहा कि यह केवल इतिहास की ही बात नहीं है, आज भी भक्तों के जीवन में अनेक एैसी घटनाएं होती हैं जो सद्गुरू की महती महिमाओं को उद्घाटित किया करती हैं और अनगिनत दृष्टांत आने वाले इतिहास में दर्ज़ हो रही हैं। धर्म ग्रन्थों में स्पष्ट उल्लेख है कि सद्गुरू और परमात्मा में कोई भेद नहीं है। शास्त्रों में महापुरूषों की वाणी है-

समुन्द विरोल सरीर हम देखिया, इक वस्तु अनूप दिखाई

मुझ गोबिन्द है, गोबिन्द गुरू, नानक भेद न भाई

कार्यक्रम के समापन से पूर्व जानकी फार्म में विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। हजारों की संख्या में भक्तों द्वारा प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य किया गया।

Leave A Comment