गर्व : 21 साल बाद हरनाज संधू ने भारत को दिलाया मिस यूनिवर्स का ताज
2017 में हरनाज ने मिस चंडीगढ़ का खिताब जीता था
नई दिल्ली | भारत के लिए गौरव का पल आ गया है। हरनाज संधू ने साउथ अफ्रीका और पराग्वे को पीछे छोड़ते हुए 21 साल बाद भारत को मिस यूनिवर्स ताज का खिताब दिलाया है। 2017 में हरनाज ने मिस चंडीगढ़ का खिताब जीता था। टॉप तीन प्रतियोगियों से सवाल पूछा गया था कि आप दबाव का सामना कर रहीं महिलाओं को क्या सलाह देंगी? इस पर हरनाज संधू ने जवाब दिया, आपको यह मानना होगा कि आप अद्वितीय हैं और यही आपको खूबसूरत बनाती है। बाहर आएं, अपने लिए बोलना सीखें क्योंकि आप अपने जीवन के नेता हैं। देशभर में खुशी की लहर है। हरनाज ने पहले भारत की दो और सुंदरियों ने देश का मान बढ़ाया है।