दुःखद खबर : नहीं रही राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष सुशीला बलूनी
देहरादून | उत्तराखंड से आज की एक बड़ी खबर यह है कि वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी का मैक्स हस्पताल में दिल का दौरा पड़ने पर निधन हो गया | वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी तथा उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक उत्तराखण्ड के निर्माण में श्रीमती सुशीला बलूनी के योगदान को सदैव याद रखा जायेगा।