Breaking News:

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024

यूपीएससी परिणाम : जौनपुर जिले की सृष्टि मिश्रा पहले ही प्रयास में हासिल की 95 वीं रैंक -

Thursday, April 18, 2024

पहचान : राष्ट्र सेवा पुरस्कार से शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना हुए सम्मानित -

Thursday, April 18, 2024



देश में शिक्षा का राष्ट्रीयकरण हो : चन्द्रमोहन

 

 

देहरादून | हिन्द मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रमोहन का मानना कि इन सभी क्रांतिकारियों ने घनघोर यातनाओ को सहकर हमें सम्मानित जीवन दिया। जितना कष्ट यातना पीड़ा इन महान क्रांतिकारियों ने हमें सम्मानित जीवन देने के लिए सही उतना तो हमारे जन्म देने वाले माँ पिता भी नहीं सह सकते। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रमोहन मानते हैं कि जिस प्रकार भगवान श्री राम, भगवान श्री कृष्ण और भगवान बुद्ध ने हमें उस समय शोषण से मुक्ति दिलाई थी ठीक इसी प्रकार ही क्रांतिकारियों ने हमें अंग्रेजो के अत्यचारों से मुक्ति दिलाई है अतः क्रांतिकारी हमारे लिए भगवान राम, कृष्ण, बुद्ध के समान हैं। अब हमारा यह कर्तव्य है कि जिस प्रकार हमारे क्रांतिकारियों ने अपना बलिदान देकर हमें आज़ादी दिलाई हम भी देश में क्रांतिकारियों के सपने और सम्मान की स्थापना करें । राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रमोहन का मूल उद्देश्य है देश में शिक्षा का राष्ट्रीयकरण हो । जब तक देश में शिक्षा का राष्ट्रीयकरण नहीं होगा तब तक देश को गरीबी और शोषण से मुक्ति नहीं मिल पायेगी। शिक्षा के राष्ट्रीयकरण का अर्थ है देश में विद्यार्थी के लिए एक समान और फ्री पढ़ाई अर्थात देश में सभी प्राइवेट स्कूल बंद हों केवल सरकारी स्कूल ही रहें। गरीबी शोषण तब तक ख़त्म नहीं हो सकते जब तक देश में एक तरह के स्कूल, एक तरह की पढ़ाई की नीति स्थापित नहीं होगी अर्थात शिक्षा का राष्ट्रीयकरण नहीं होगा। इसी से ही गरीबी शोषण का नाश होगा और यही क्रांतिकारियों की इच्छा थी । हमारे देश को आज़ाद हुए लगभग 75 साल से ज्यादा हो गए हैं लेकिन 1947 में जब देश आज़ाद हुआ था तब भी यही नारा था गरीबी हटाओ, गरीबी भगाओ और आज का भी यही नारा है। चाहे भगवान भी आकर देश की सत्ता संभाल लें अगर देश में शिक्षा भेद है तो गरीबी और शोषण का अंत हो ही नहीं सकता। जब तक देश में एक तरह का स्कूल, एक तरह की पढ़ाई यह नीति लागू नहीं होगी देश में से गरीबी शोषण खत्म नहीं होंगे। नेता और गरीब के बच्चें एक ही स्कूल पढ़ें और एक जैसी ही शिक्षा प्राप्त करें तब ही सभी देशवासी गरीबी और शोषण से मुक्त होंगे और खुशहाल होंगे। आप सभी से अपील है कि हिन्द मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रमोहन द्वारा देश में क्रांतिकारियों के सपने और सम्मान को स्थापित करने का जो अभियान शुरू किया गया है उसमें आप सब बढ़ चढ़कर उनका साथ दें।

कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर रिटायर्ड कैप्टन बंसीलाल, कमांडेंट काला , रिटायर्ड सीनियर सीबीआई ऑफिसर बी.पी. बागची , हिंदी जगत सिनेमा के एक्टर आनंद कृष्णन जी, भूतपूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रमेश चंद्र ममगायन, क्षेत्रीय पार्षद संजीव बंसल , भूतपूर्व लांसनायक शांतिप्रसाद, भूतपूर्व सैनिक मनोज कुकरेती , जगमोहन पुंडीर , किसान मोर्चा उपाध्यक्ष कृपाल जवाड़ी , राकेश जवाड़ी जी, विकास जी, विमला देवी , निशा रतोड़ी , मालती ममगायन , मंजू तोमर , राखी राणा , छविस्का बाली इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave A Comment