Breaking News:

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024



देहरादून : जिसने अपने मन पर ‘विजय’ पाई, वही वास्तविक विजेताः भारती

देहरादून। प्रत्येक रविवार की भांति आज भी दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की देहरादून स्थित निरंजनपुर शाखा के आश्रम सभागार में दिव्य सत्संग-प्रवचनों एवं मधुर भजन-संर्कीतन के कार्यक्रम का विशाल स्तर पर आयोजन किया गया। सद्गुरू श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या तथा देहरादून आश्रम की प्रचारिका साध्वी विदुषी जाह्नवी भारती जी ने अपने उद्बोधन मंें उपस्थित संगत के समक्ष ‘मन’ के क्रिया-कलापों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मन प्रत्येक मानव को संचालित करने का महती कार्य किया करता है। वास्तव में मन कोई शरीर का एैसा भाग जैसे हार्ट, किडनी, लीवर अथवा लंग्स इत्यादि की तरह का कोई अंग नहीं है और न ही इसकी इन अंगों के ईलाज की तरह कोई चिकित्सा ही है। मन तो अनन्त विचारों का, अंतहीन भावनाओं का एक समूह मात्र है। मन ही मनुष्य को पूर्णता प्रदान किया करता है और यही मन मानव को अद्योगति की ओर भी अग्रसर कर देता है। मन मानव का मित्र भी है और यही मन उसका एक बड़ा शत्रु भी है। यह मन तभी तक शत्रु है जब तक इस मन को साधने वाला कोई पूर्ण महापुरूष मनुष्य के जीवन मंे नहीं आ जाता और उसे इस मन रूपी हाथी पर नियंत्रण करने वाला दिव्य अंकुश ‘‘ब्रह्म्ज्ञान’’ प्रदान नहीं कर देता। मनुष्य को सदैव अपने मन में उठने वाले विचारों पर दृष्टि रखनी चाहिए कि कहीं मन का ज्वारभाटा उसे मँझधार में ही डूबो न दे इसलिए मन की समस्त गतिविधियों पर सावधानी पूर्वक दृष्टिपात करते हुए इसे निरन्तर सकारात्मक भोजन परोसना चाहिए। मन का तो स्वभाव ही है कि इसे नकारात्मक कुविचारों रूपी गरिष्ठ भोजन ही भाता है। इसकी इच्छा के विपरीत इसे निरन्तर आध्यात्मिक सकारात्मक खुराक देते जाते रहने पर यह फिर कुछ समय पश्चात इन्हीं का आदि हो जाता है और तदुपरान्त इसे इसका मूल समझ आ जाता है तथा फिर यह पूर्णरूपेण ईश्वरमय होकर सध जाता है, जीव को भव से पार लगा दिया करता है। साध्वी जी ने बताया कि मन की अद्योगामी त्रासदी पर कबीर साहब तो यहां तक कहते हैं- ‘‘मन के मते न चालिए मन पक्का यमदूत, ले जाए दरिया में जाए हाथ से छूट’’। वास्तव में इस संसार में वास्तविक विजेता वही है जिसने अपने मन पर विजय प्राप्त कर ली। कहा भी गया- ‘मन जीते, जगजीत’। मन की जीत ही विश्व विजय की धोतक है।

Leave A Comment