कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य कांग्रेस में शामिल, छोड़ी भाजपा, जानिए खबर
नई दिल्ली /देहरादून | उत्तराखंड में जनवरी या फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा में कांग्रेस पार्टी ने सेंध लगाई है। राज्य सरकार में मंत्री यशपाल आर्य अपने विधायक बेटे संजीव के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। नई दिल्ली में यशपाल और संजीव हरीश रावत और केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में राजधान कांग्रेस में शामिल हुए हैं। कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि उन्होंने उत्तराखंड के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।