उत्तराखंड : आज प्रदेश के मतदाताओं ने चुने अपने 70 विधायक, फैसला 10 मार्च को
देहरादून | उत्तराखंड की सभी विधानसभा के लिए सोमवार को 82 लाख मतदाताओं ने प्रत्याशियों के भविष्य ईवीएम में कैद हो चुका है | उत्तराखंड में आज शाम पांच बजे तक 59. 37 प्रतिशत वोट डाले गये |निर्वाचन आयोग के अनुसार प्रदेश में 65.10 प्रतिशत मत बताया जा रहा है |
उत्तराखंड के इन जिलों में पड़े कितने मत देखे लिस्ट (प्रतिशत में )
अल्मोड़ा 53.12
बागेश्वर 61.50
चमोली 61.69
चंपावत 65.00
देहरादून 62.24
हरिद्वार 74.67
नैनीताल 66.05
पौड़ी गढ़वाल 57.00
पिथौरागढ़ 60.60
रुद्रप्रयाग 60.70
टिहरी गढ़वाल 55.41
ऊधम सिंह नगर 72.55
उत्तरकाशी 67.50
कुल 65. 10
प्रदेश में अब तक रहा वोट प्रतिशत
विस चुनाव मतदान प्रतिशत
2002 54.34
2007 59.50
2012 66.85
2017 65.67
2022 65.10