Breaking News:

देशभर में मात्र 25 साल के उम्र के यह चार बने सांसद, जानिए खबर -

Thursday, June 13, 2024

इस बार लोकसभा चुनाव में चुने हुए सांसदों में 251 के खिलाफ आपराधिक मामले, जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

₹1000 के नोट की वापसी , जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

बढे चलो बढ़े चलो …… -

Wednesday, June 12, 2024

उड़ीसा 40+ नेशनल टीम ने डी एफ ए खेलो मास्टर्स उत्तराखंड को हराया -

Wednesday, June 12, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर कप पर सचिवालय डेंजर टीम का कब्जा -

Sunday, June 9, 2024

राजकीय प्राथमिक सहायक अध्यापक भर्ती: 143 प्रशिक्षुओं को मिलना चाहिए न्याय, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

सचिवालय डेंजर और पैंथर्स की टीम पहुँची फाइनल में, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

पैरा एथलीट खिलाड़ी सौरभ शर्मा ने स्विट्जरलैंड में जीता दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया मान -

Saturday, June 8, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर टी10 क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ -

Friday, June 7, 2024

विधिक जागरुकता शिविर सम्पन्न -

Thursday, June 6, 2024

शनि जयंती के अवसर पर कीर्तन, भंडारे का आयोजन, जानिए खबर -

Thursday, June 6, 2024

क्रिकेट प्रतियोगिता : जितने लगेंगे छक्के, क्लब उसके 5 गुना लगाएगी पौधे , जानिए ख़बर -

Wednesday, June 5, 2024

पहचान : देहरादून का चमकता सितारा नरेश सिंह नयाल -

Monday, June 3, 2024

जून से आधार अपडेट और ड्राइविंग लाइसेंस के नियमो में होगा बदलाव, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

सनी देओल पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन -

Monday, June 3, 2024

निःशुल्क परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन , जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

नृत्य किनकिनी प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ -

Monday, May 27, 2024

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024



30 दिसंबर को हल्द्वानी में पीएम मोदी की जनसभा, जानिए खबर

 

pm modi

हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 30 दिसंबर को उत्तराखंड के हल्द्वानी का दौरा तय हो चुका है। नैनीताल के हल्द्वानी में पीएम मोदी 30 दिसंबर को एक विशाल जनसभा करेंगे। इसके लिए प्रशासन ने जगह भी तय कर ली है। हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को दोपहर 1 बजे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसकी तैयारियां प्रशासन ने शुरू कर दी हैं। बुधवार को नैनीताल जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल सहित एसएसपी पंकज भट्ट और भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने मौका मुआयना कर कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया। डीएम गर्ब्याल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को दोपहर 1 बजे एमबी इंटर कॉलेज परिसर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, साथ ही हजारों करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले हल्द्वानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली 24 दिसंबर को प्रस्तावित थी। रैली के लिए नैनीताल प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का स्थान चिन्हित किया था। लेकिन रैली स्थगित होने के बाद प्रशासन ने जगह परिवर्तन किया है। अब रैली 30 दिसंबर को एमबी इंटर कॉलेज परिसर में होगी। साथ ही पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अभी से रोड मैप बनाना शुरू कर दिया है। नैनीताल डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल का कहना है कि क्राउड मैनेजमेंट और सुरक्षा के दृष्टिगत एमबी इंटर कॉलेज परिसर में प्रधानमंत्री मोदी की रैली को लेकर सभी तैयारियां की जा रही हैं। पुलिस प्रशासन रोडमैप तैयार करेगा, जबकि प्रशासन रैली संबंधित तैयारियों को पूरा करने में जुटा हुआ है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में बड़ी संख्या में उत्तराखंड सहित उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिले से लोग पहुंचेंगे। करीब एक लाख लोगों के रैली में शामिल होने की संभावना है। इसके तहत भाजपा कार्यकर्ता पिछले काफी दिनों से तैयारी में जुटे हुए हैं और कार्यक्रम फाइनल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।

Leave A Comment