Breaking News:

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

मेहनत से हारी गरीबी , सिक्योरिटी गार्ड की बेटी बनी जज -

Thursday, May 16, 2024

उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा में चयनित जज काजल रानी हुई सम्मानित -

Thursday, May 16, 2024

खलांगा पर्यावरण को लेकर दून की सामाजिक संस्थाएं हुई एकजुट, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024



2020 तक उत्तराखंड में गंगा पूर्ण रूप से प्रदूषण मुक्त : त्रिवेंद्र

uk-cm

हरिद्वार | आज मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि वर्ष 2020 तक उत्तराखंड में गंगा को पूर्ण रूप से प्रदूषण मुक्त कर दिया जाएगा। सरकार पंचेश्वर बाँध परियोजना के विस्थापितों को लेकर पूरी तरह से संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के निजी मेडिकल संस्थानों को फीस वृद्धि के निर्णय को वापस लेने के निर्देश दिए गए है। किसी भी कालेज को मनमानी नहीं करने देंगे। अगर जरूरत पड़ी तो आने वाले समय में विश्वविद्यालय एक्ट में सुधार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि एनसीईआरटी की पुस्तकें पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। एनसीईआरटी की पुस्तकों की वजह से सत्र प्रभावित नहीं होगा। सभी छात्रों को पुस्तकें समय पर मिलेंगी। इसके लिए डीबीटी को भी लागू किया गया है। प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार कृत संकल्प है। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत रविवार को हरिद्वार रोड स्थित एक स्थानीय होटल में एक समाचार चैनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टाॅलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। एनएच 78 भूमि घोटाला, शिक्षकों के फर्जी प्रमाण पत्रों एवं खाद्यान घोटाले में सरकार ने दोषियों पर सख्त कार्यवाही की है। इन पर अभी भी जाॅच जारी है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य सरकार स्वरोजगार पर अधिक बल दे रही है। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। ‘ग्राम लाईट’ नाम से एलईडी बल्बों एवं अन्य उपकरणों को बनाने  एवं रेडिमेट गारमेंट्स बनाने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया जा रहा है। प्रदेश के 625 मंदिरों में स्थानीय उत्पादों पर आधारित लोकल प्रसाद बनाने के लिए स्वयं सहायताा समूहों को विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की ‘13 न्यू डेस्टिनेशन 13 न्यू डिस्ट्रिक्ट’ की योजना है। 2020 को राज्य स्थापना दिवस तक 05 हजार होम स्टे को विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। किसानों को कृषि एवं हार्टिकल्चर के क्षेत्र में कलस्टर एप्रोच पर खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। आर्गनिक उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है, इसके दृष्टिगत आर्गेनिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। आर्गेनिक खेती के लिए राज्य सरकार को केन्द्र से पर्याप्त धनराशि प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि केदारपुरी का सुनियोजित तरीके से पुनर्निर्माण किया जा रहा है। केदारपुरी को नए स्वरूप में हाईटैक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि, पर्यटन, स्वरोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में है।

 

 

Leave A Comment