Breaking News:

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024



हैपिनेस की ताजा रैंकिंग जारी, पिछले साल की तरह इस बार भी भारत की रैंकिंग में गिरावट

हैपिनेस की ताजा रैंकिंग जारी हो गई है। पिछले साल की तरह इस बार भी भारत की रैंकिंग में गिरावट दर्ज की गई है। भारत वर्ष 2014 से लगातार पिछड़ रहा है। नरेंद्र मोदी ने इसी साल देश की सत्ता संभाली थी। वर्ल्ड हैपिनेस रिपोर्ट- 2018 में भारत 11 पायदान फिसल कर 122 से 133वें नंबर पर पहुंच गया है। इस बार इसमें कुल 156 देशों को शामिल किया गया। वर्ष 2015 में भारत 158 देशों में 117वें नंबर पर था। दिलचस्प है कि इसमें पाकिस्तानी लोग भारतीय से ज्यादा खुश पाए गए हैं। हालांकि, पाकिस्तान पड़ोसी देश अफगानिस्तान के साथ दुनिया के सबसे अस्वीकार्य देशों में शुमार है। खुशहाली को मापने के लिए कई मापदंड तय किए जाते हैं। इनमें प्रति व्यक्ति जीडीपी, सामाजिक समर्थन, स्वस्थ जीवन प्रत्याशा, जिंदगी में चयन का अधिकार, उदारता, भ्रष्टाचार और आतंक या डर का माहौल आदि को शामिल किया जाता है। दुनिया के सबसे खुशहाल देशों में अधिकांश यूरोपीय राष्ट्र शामिल हैं। इस सूची में फिनलैंड पहले और नॉर्वे दूसरे स्थान पर है। पहले 10 देशों में डेनमार्क और स्विट्जरलैंड भी शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी रैंकिंग में शीर्ष 20 देशों में से एक भी एशियाई नहीं है। बुरुंडी आखिरी पायदान पर है। खुशहाली के मामले में सार्क के सदस्य देशों में भारत सिर्फ अफगानिस्तान से ही आगे है। पाकिस्तान (75), भूटान (97), नेपाल (101), बांग्लादेश (115) और श्रीलंका (116) भी हमसे आगे है। आतंकी हमलों से त्रस्त पाकिस्तान पिछले साल इस सूची में 80वें स्थान पर था, लिहाजा उसकी स्थिति में पांच पायदान का सुधार हुआ है। मालदीव को इस बार भी रैंकिंग में जगह नहीं दी गई। चीन का स्थान भी पाकिस्तान से पीछे है। वहीं, अमेरिका (18) को शुरुआती 10 देशों में स्थान नहीं मिल सका है। म्यांमार की रैंकिंग में भी गिरावट आई है और यह देश 130वें स्थान पर पहुंच गया है। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र की ओर से हर साल हैपिनेस रैंकिंग जारी की जाती है, ताकि सदस्य राष्ट्रों में खुशहाली की स्थिति का पता लगाया जाता है। इसके आधार पर ही किसी देश में विकास का लाभ लोगों तक पहुंचने के बारे में भी जानकारी मिलती है। इससे तय होता है कि संबंधित देशों के लोगों को लोक कल्याणकारी योजनाओं का कितना लाभ मिल रहा है।

Leave A Comment