हमें अपने राष्ट्र के प्रति सजग और कर्तव्यनिष्ठ रहना होगा : हिमांगशु
देहरादून | स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांग जन सशक्तीकरण संस्थान में भी सभी में जोश देखने को मिला।स्वयं संस्थान के निदेशक डॉ हिमांगशु दास पूरे आयोजन में मैदान में साथ रहे।उन्होंने अपने वक्तव्य में भी कहा कि ” हमें अपने राष्ट्र के प्रति सजग और कर्तव्यनिष्ठ रहना होगा।जो जिस क्षेत्र में कार्यरत है उसको उसी में सबसे अच्छा बनने का प्रयास हमेशा करना होगा।साथ ही दिव्यागजनों को भी अपनी पूर्ण भूमिका निभानी होगी।” ध्वजारोहण के बाद संस्थान के कर्मचारियों,उनके परिवारजनों और बच्चों के लिए आदर्श विद्यालय के खेल मैदान में कई खेल कराए गए।जिसमें पुरुष वर्ग के लिए तीन पैरों वाली दौड़,महिलाओं के लिए बॉल पास तथा अलग अलग उम्र के बच्चों के लिए स्टैंडिंग ब्रॉड जंप तथा रस्साकसी कराई गई।सभी में काफी जोश देखने को मिला।खेलों में भी सभी ने बड़ चढ़कर भाग लिया। इस आयोजन में संस्थान के अधिकारी,कर्मचारी तथा उनके परिवार शामिल थे।