सेना के जवानों को ले जा रहा एक ट्रक खाई में गिरा, तीन जवान शहीद
देहरादून | उत्तराखंड के लिए बुरी खबर आज सुबह आई है। पूर्वी सिक्किम में सेना के जवानों को ले जा रहा एक ट्रक खाई में गिर गया जिससे तीन जवानों की मौत हो गई और तीन अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। शहीद एवं घायल हुए सभी जवान कुमाऊं रेजिमेंट से बताए जा रहे है जिसमे कुमाऊं रेजीमेंट के जिला अल्मोड़ा के ग्राम मासमोली के 20 वर्षीय हिमांशु और ग्राम सारना के 21 वर्षीय बृजेश रौतेला अपना फर्ज निभाते हुए शहीद हुए हैं। तीन घायल सैनिक गंगटोक के सेना अस्पताल में भर्ती हैं।