Breaking News:

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024



शहर के सूरतेहाल को बिगाड़ रहे पोस्टर, बैनर, स्मार्ट सिटी के लिए बड़ा रोड़ा

देहरादून । एक तरफ शासन, प्रशासन द्वारा राजधानी दून को स्मार्ट सिटी बनाने की कोशिशें की जा रही है वहीं दूसरी ओर शहर की दीवारों को निजी संस्थानों द्वारा अपने विज्ञापनों के इश्तहारों से पाटा जा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह राज्य की सांस्कृतिक छवि को उभारने और पर्यटकों को आकृर्षित करने के लिए कला और संस्कृति का दर्शन लोगों को इस तरह की पेटिंग और कलाकृतियों से करना चाहते है वहीं दूसरी ओर यह निजी संस्थान शहर की सूरत को गंदा कर रहे है लेकिन इसकी तरफ किसी का ध्यान नहीं है। राजधानी दून की मुख्य सड़कों से गुजरते हुए आप यह नजारा देख सकते है जो आपको इन तस्वीरों में दिखायी दे रहा है। कान्वेट रोड, डीएवी और डीबीएस कालेज के आस पास की तमाम सड़कों और दर्शनलाल चैक के आस पास की दीवारों पर विभिन्न निजी कालेजों व शिक्षण संस्थानों और ट्यूशन सेन्टरों के इश्तहारों की भरमार देखने को मिलेगी। जिनमें छात्र छात्राओं को आईपीएस और आईएएस सहित तमाम अन्य प्रतिर्स्पधात्मक नौकरियों में नियुक्तियों की गारंटेड सफलता का भरोसा दिलाया जा रहा है। आज तकनीक के दौर में जब प्रचार प्रसार के तमाम संसाधन मौजूद है तब क्या शहर की दीवारों को अपने निजी प्रचार के लिए इस तरह बदरंग और मैला किया जाना जरूरी है। यहंा यह भी उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग ने बहुत पहले चुनावी पोस्टर वार पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। दीवारों पर चुनावी पोस्टर, रंगाई पुताई और प्रचार का काम रोका जा चुका है। लेकिन शिक्षण संस्थानों द्वारा किसी भी नियम कानून को ध्यान नहीं दिया जा रहा है, और शहर की दीवारों को गंदा किया जा रहा है। यहंा यह भी उल्लेखनीय है कि दून को स्वच्छ और साफ सुथरा बनाने के लिए इन दिनों विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विज्ञापन नीति से लेकर शहर की साफ सफाई, पालीथीन का इस्तेमाल पर रोक के सार्थक प्रयास किये जा रहे है। जरूरत इस बात की है कि नगर प्रशासन भी इस ओर ध्यान देे।

Leave A Comment