Breaking News:

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

मेहनत से हारी गरीबी , सिक्योरिटी गार्ड की बेटी बनी जज -

Thursday, May 16, 2024

उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा में चयनित जज काजल रानी हुई सम्मानित -

Thursday, May 16, 2024

खलांगा पर्यावरण को लेकर दून की सामाजिक संस्थाएं हुई एकजुट, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024



लिट्टी -चोखा के साथ पूरबिया संस्कृति की झलक मिलेगी देखने को, जानिए खबर

हरिद्वार । पूरबिया व्यंजन लिट्टी -चोखा के साथ पूरबिया संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। पूर्वांचल उत्थान संस्था के तत्वाधान और निरंजनी अखाड़े के महंत आलोक गिरी के सानिध्य में आयोजित सदस्यता विस्तार कार्यक्रम पूरबिया लोगों का जमघट लगेगा। हालांकि हरिद्वार में करोना संक्रमण के दृष्टिगत कार्यक्रम को सूक्ष्म तौर पर आयोजित किया जायेगा। स्थिति सामान्य होने पर भविष्य में वृहद स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। वर्तमान में संस्था की ओर से सरस्वती पूजा और छठ पूजा का आयोजन किया जाता है। आने वाले दिनों नवरात्र में दूर्गा पूजा सहित अन्य पूर्वांचल के पर्वो को भव्यता के साथ आयोजित किया जायेगा। रविवार, 4 अक्टूबर को श्री सिद्ध बलि हनुमान मंदिर में राजलोक विहार, फूटबाल ग्राउंड के निकट, जगजीतपुर में आयोजित होने कार्यक्रम में मंशा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पुरी और हरेराम आश्रम कनखल के पीठाधीश्वर महंत महामंलेश्वर कपिल मुनि की गरिमामय उपस्थिति में संस्था के में शामिल होने वाले नये सदस्यों का स्वागत किया जायेगा। पूर्वांचल उत्थान संस्था के महासचिव सूर्य नारायण झा ने लोक संस्कृति और परंपरा ही भारत की पहचान है और इस पहचान को कायम रखने के लिए उनकी संस्था वर्षो से कार्य कर रही है। महंत आलोक गिरी की प्रेरणा से ही पूर्वांचल उत्थान संस्था का विस्तार करते हुए कनखल, ज्वालापुर, सहित अन्य क्षेत्रों में रहने वाले पूर्वांचल वासियों को एक मंच पर आने का मौका दिया जा रहा है।इस कार्य में संस्था के प्रचार सचिव विनय मिश्रा और संपर्क प्रमुख कृष्ण कुमार यादव मुख्य भूमिका निभा रहे है। महंत आलोक गिरी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति सर्वप्रथम अपने परिवार को ही मजबूत करता है। इसके बाद ही समाज और देश की बारी आती है। समाजिक विघटन के इस दौर में पूर्वांचल के लोगों ने एकता की मिसाल कायम की है। परदेश में अपनों के साथ रहने का अलग ही आनंद है। उन्हें खुशी है कि पूर्वांचल के लोगों ने एक साथ संगठित होकर सदस्यता ग्रहण करने का निर्णय किया है। भविष्य में इसका नीश्चित लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि लोक संस्कृति, परंपरा, वेशभूषा, रहन सहन, खान-पान से ही व्यक्ति की पहचान होती है। पाश्चात्य सभ्यता के रंग में रंगे लोग अपनी संस्कृति को भूल गये है। ऐसे में पूर्वांचल वासियों का प्रयास सराहनीय है। परदेश में रहते हुए भी ये लोग अपनी संस्कृति को बचाने का कार्य कर रहें है। इसके लिए सभी लोग बधाई के पात्र है। महंत आलोक गिरी ने विष्णुदेव शाह, विनोद शाह, काली प्रसाद शाह, रामसागर जायसवाल, रामसागर यादव, कामेश्वर यादव को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महती भूमिका का निर्वहन करने के लिए बधाई दी।

Leave A Comment