राष्ट्रीय खबर : लालू यादव जेल से आये बाहर
पटना। देश के प्रसिद्ध राजनेता राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जेल से रिहा हो गए हैं। विदित हो कि चारा घोटाला मामले में वह जेल में सजा काट रहे थे | रांची हाईकोर्ट से जमानत मिलने के 12 दिन बाद वह जेल से बाहर निकले हैं। वह झारखंड के दुमका कोषागार में अवैध निकासी से जुड़े मामले में 2018 से सजा काट रहे थे। दुमका कोषागार से 3 करोड़ से अधिक रुपए की अवैध निकासी के केस में लालू को हाईकोर्ट से यह राहत मिली थी। हाईकोर्ट ने आधी सजा पूरी करने के आधार पर लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले में सशर्त जमानत प्रदान की थी। बिना अनुमति के वे देश से बाहर नहीं जाएंगे।