Breaking News:

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024

यूपीएससी परिणाम : जौनपुर जिले की सृष्टि मिश्रा पहले ही प्रयास में हासिल की 95 वीं रैंक -

Thursday, April 18, 2024

पहचान : राष्ट्र सेवा पुरस्कार से शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना हुए सम्मानित -

Thursday, April 18, 2024



मैट्रो से नही दून-ऋषिकेश व हरिद्वार को मिनी मैट्रो से जोड़ा जायेगा

देहरादून । राजधानी दून को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद में जुटी सरकार ने साफ कर दिया है कि दून में मेट्रो नहीं चलेगी हां देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार को मिनी मैट्रो से जरूर जोड़ा जायेगा। दून में रोपवे की व्यवस्था पर सरकार फैसला ले चुकी है।शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक का कहना है कि राजधानी दून में मैट्रो चलाने का काम नहीं किया जायेगा। उनका कहना है कि मैट्रो की व्यवस्था महंगी तो है ही साथ ही इससे देहरादून की पुरानी पहचान और खूबसूरती भी जाती रहेगी। उनका कहना है कि इस शहर की प्राकृतिक खूबसूरती को बरकरार  रखने के लिए यहंा रोपवे पर काम किया जायेगा। जिससे पहाड़ और प्राकृतिक सौंदर्य को कम से कम नुकसान पहुंचे। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा इस मुद्दे पर लम्बे समय तक मंथन किया गया है और बहुत सोच विचार के बाद मैट्रो के संचालन न करने का फैसला किया गया है। उन्होने कहा कि अब सरकार रोपवे निर्माण पर काम करेगी। उन्होने कहा कि पर्यटकों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए मिनी मैट्रो प्रोजेक्ट पर काम किया जायेगा। जिसके माध्यम से दून, ऋषिकेश व हरिद्वार को जोड़ा जायेगा। इससे पर्यटक एक दूसरे शहर तक आसानी से आ जा सकेंगे। साथ ही जिन लोगों को ड्यूटी या अन्य दूसरे कामों के लिए रोज आना जाना होता है उनका सफर भी आसान हो जायेगा। यही नहीं मिनी मैट्रो से उनका समय व पैसा भी बचेगा। साथ ही ट्रेन और बसों  पर उनकी निर्भरता भी कम होगी। उन्हांेने कहा कि हालांकि एनआरपी  व्यवस्था को मेैट्रो प्रशासन द्वारा बेहतर ठहराया गया है लेकिन अन्य तमाम पहलुओं पर भी विचार के बाद ही दून में मैट्रो न चलाने का निर्णय लिया गया है और रोपवे पर काम करने को ही बेहतर माना गया है।

Leave A Comment