मसाला किंग नही रहे, जानिए खबर
नई दिल्ली | आज गुरुवार सुबह 5.30 बजे हार्ट अटैक आने से एमडीएच मसाले के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी का निधन हो गया। उन्होंने 98 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। वह मसाला किंग के रूप में मशहूर थे। उन्होंने कड़ी मेहनत के दम पर को अंतरराष्ट्रीय ब्रांड बनाया है। आज हम आपको उनके जीवन के सफर के बारे में बताने जा रहे हैं। धर्मपाल महाशय ने छोटी सी पूंजी के कारोबार शुरू किया था। धीरे-धीरे उन्होंने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में दुकानें खोलीं। मांग बढ़ने के साथ उन्हें फैक्ट्री लगाने की आवश्यकता महसूस हुई। लेकिन इसके लिए उनके पास पैसे नहीं थे। फिर उन्होंने बैंक से कर्ज लेकर 1959 में दिल्ली के कीर्ति नगर में अपनी पहली मसाला फैक्ट्री लगाई।