मशहूर धावक मिल्खा सिंह के निधन पर पूरा देश शोकाकुल
पंजाब/ नई दिल्ली | कोरोना काल ने एक बार फिर देश के ऐसे हस्ती को छीन लिया जो देश के मस्तक को ऊँचा किये रहे | आज पूरा देश काफी ज्यादा दुखी है। दरअसल फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर धावक मिल्खा सिंह का देहांत हो गया है। 91 साल की उम्र में फ्लाइंग सिख हमें छोड़कर कहीं दूर चले गए जहां से वो वापस नहीं आ पाएंगे। बता दें कि मिल्खा सिंह को कुछ दिन पहले कोरोना भी हुआ था। अभी पांच दिन पहले उनकी पत्नी का भी निधन हो गया था | राजनेता से लेकर बॉलीबुड तक सभी अपनी श्रद्धांजलि मिल्खा सिंह को अर्पित कर रहे है |