मलाइका ने दिया सन्देश ‘घर पे रहो ‘
मुम्बई | मलाइका अरोड़ा एक बार फिर सुर्खियों में है इस बार कुछ अलग तरीके से सुर्खियों में है | कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद मलाइका अरोड़ा घर पर ही हैं। इस दौरान वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और लगातार पोस्ट कर रही हैं। कोविड 19 पर बन रहे कई मीम्स वो साझा कर चुकी हैं। इस बार मलाइका ने अपनी एक तस्वीर के साथ एक मैसेज भी दिया। घर पे रहो मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी तस्वीर साझा की। तस्वीर में वो सेल्फी ले रही हैं। नाइटसूट पहने मलाइका बिना मेकअप के भी उतनी ही खूबसूरत दिख रही हैं। उन्हें देखकर लग रहा कि वो सोने की तैयारी में हैं। कोरोना काल को देखते हुए उन्होंने फैंस से घर पर रहने की गुजारिश की। मलाइका ने लिखा- ‘घर पे रहो।‘