मजदूर ने 5 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की हदें की पार , आरोपी गिरफ्तार
देहरादून | देवभूमि में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मजदूरी करने वाला मजदूर 5 वर्ष की मासूम बच्ची के अपहरण के बाद उसका दुष्कर्म किया और बाद में गला घोट कर हत्या कर दी | पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली इलाके से सोमवार की सुबह संदिग्ध हालत में 5 साल की मासूम बच्ची गायब हो गई थी। बुधवार की देर शाम को पुलिस ने गायब हुई बच्ची का प्रेम नगर के नजदीक राघढ़वाला चाय के बागान से शव बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने सोमवार की सुबह बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी सब को झाड़ियों में छुपा कर वह अपनी मजदूरी करने निकल गया। यह आरोपी बिहार का रहने वाला है जिसका नाम चुन चुन महतो है | हालांकि की पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है |