Breaking News:

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

मेहनत से हारी गरीबी , सिक्योरिटी गार्ड की बेटी बनी जज -

Thursday, May 16, 2024

उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा में चयनित जज काजल रानी हुई सम्मानित -

Thursday, May 16, 2024

खलांगा पर्यावरण को लेकर दून की सामाजिक संस्थाएं हुई एकजुट, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024



भाजपा ने पांच साल में पांच विधायक खोये, जानिए खबर

 

देहरादून। 2017 के चुनाव में 70 में से 57 सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास रचने वाली भाजपा के लिए वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल बेहतर नहीं रहा। इन पांच सालों में भाजपा के पांच विधायकों की जहां असामयिक मृत्यु हो गई वहीं चुनावी साल में दो विधायकों के भाजपा छोड़कर जाने से उसे भारी नुकसान उठाना पड़ा है। यह अलग बात है कि उसने अपने विधायकों के निधन से खाली हुई सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट पर जीत दर्ज नहीं करने दी जबकि दो सीटों पर उपचुनाव नहीं हो सके।
पिथौरागढ़ से भाजपा विधायक प्रकाश पंत के निधन से भाजपा को पहला झटका लगा था। क्योंकि प्रकाश पंत भाजपा सरकार में संसदीय कार्य मंत्री के रूप में संवैधानिक नियमों के बड़े विशेषज्ञ के रूप में जाने जाते थे तथा अपने सरल व्यक्तित्व व शालीनता के लिए अलग छवि रखते थे। यह बात अलग है कि उनके निधन के बाद इस सीट पर उनकी पत्नी चंद्रा पंत को जनता के साहनुभूति वोट से आसान जीत मिल गई और भाजपा की यह सीट भाजपा के पास ही बनी रही। ठीक इसी तरह थराली विधायक मगनलाल शाह के निधन के बाद भाजपा उनकी पत्नी मुन्नी देवी को भी जीत दिलाने व अपनी सीट को अपने पास रखने में सफल रही। सल्ट विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन से भाजपा ने अपना एक विधायक खो दिया वहीं अभी बीते दिनों गंगोत्री से भाजपा विधायक गोपाल रावत के निधन से भाजपा को बड़ा झटका लगा। इस वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल पूरा होने ही वाला था कि उससे पूर्व आज कैंट विधायक हरबंस कपूर के निधन की खबर ने भाजपा को स्तब्ध कर दिया। एक विधानसभा के कार्यकाल में भाजपा को पांच विधायक खोने पड़े जो पार्टी के लिए बड़ी क्षति ही कहा जा सकता है। क्योंकि हर नेता का अपना एक अलग वजूद और अस्तित्व होता है। यूं तो इस विधानसभा के कार्यकाल में कांग्रेसी नेता इंदिरा हृदयेश जैसी वरिष्ठ और अनुभवी नेता की खोने से कांग्रेस को अपूर्णीय क्षति हुई है लेकिन विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल भाजपा के लिए अत्यंत ही भारी रहा है। उसने अपने पांच विधायक खोये हैं जिनमें कई ऐसे थे जिनकी कमी भाजपा को 2022 के चुनाव में भी खलेगी।

Leave A Comment