बड़ी खबर : धारचूला में महाकाली नदी पर पुल निर्माण का निर्णय
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में संपन्न कैबिनेट बैठक में लिया गया निर्णय
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया आभार, कहा भारत नेपाल के रिश्ते होंगे मजबूत
देहरादून। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में संपन्न कैबिनेट बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय के संबंध में प्रेसवार्ता में अनुराग ठाकुर द्वारा कहा गया है कि भारत द्वारा धारचूला में महाकाली नदी पर पुल का निर्माण किया जाएगा। उक्त संबंध में शीघ्र दोनों देशों के मध्य एमओयू साइन किया जाएगा। उक्त पुल का निर्माण 3 वर्षों में पूर्ण किया जाएगा। धारचूला में भारत-नेपाल के मध्य पुल निर्माण से धारचूला के सीमांत निवासियों के साथ-साथ सीमान्त नेपाली नागरिकों को भी फायदा होगा जिससे भारत-नेपाल के रोटी -बेटी एवं व्यापारिक संबंधों को मजबूती मिलेगी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इससे भारत व नेपाल के रिश्ते और मजबूत होंगे।