ब्लैक फंगस, व्हाइट फंगस के बाद अब आया येलो फंगस का पहला मामला, जानिए खबर
गाजियाबाद | ब्लैक फंगस और व्हाइट फंगस के साथ अब देश में कोरोना वायरस महामारी के साथ-साथ येलो फंगस के भी मामले आ रहे है अब इन दोनों के अलावा एक और फंगल इंफेक्शन का खतरा दिखाई दे रहा है। आज गाजियाबाद में येलो फंगल का एक मामला सामने आया हुआ है। जानकारी हो कि येलो फंगस, ब्लैक और व्हाइट फंगस से ज्यादा खतरनाक है जो जानकारों द्वारा बताया जा रहा है | येलो फंगस का पहला मामला गाजियाबाद में पाया गया है। हालांकि मरीज का इलाज जारी है और मरीज की उम्र 34 साल है। यह मरीज कोरोना से संक्रमित रह चुका है और साथ में मधुमेह का रोगी भी है। ऐसा बताया जा रहा है कि येलो फंगस घातक बीमारियों में से एक है।