प्रसिद्ध पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक
देहरादून | प्रसिद्ध पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा का आज ऋषिकेश एम्स में निधन हो गया | बहुगुणा कई दिनों से बीमार चल रहे थे |उनको कोरोना भी हुआ था | सुंदरलाल बहुगुणा के निधन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए एक बड़ी क्षति बताया है ,उनके निधन पर शोक जताया | वहीं मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी विश्व प्रसिद्ध पर्यावरणविद् और पद्मविभूषण सुंदरलाल बहुगुणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिपको आंदोलन को जन-जन का आंदोलन बनाने वाले सुंदरलाल बहुगुणा का निधन न केवल उत्तराखंड और भारतवर्ष बल्कि समस्त विश्व के लिए अपूरणीय क्षति है। उत्तराखंड राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल सहित कई अन्य लोगों ने शोक जताकर उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।