पाकिस्तान ने ‘कपूर हवेली’ में दी श्रद्धांजलि, जानिये खबर
बॉलीवुड समेत कई राजनीतिक नेता शशि कपूर के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसी क्रम में पड़ोसी देश पाकिस्तान के पेशावर में कैसर खवानी बाजार स्थित उनके पैतृक घर के बाहर लोगों ने कैंडल जलाकर उन्हें याद किया। विदित हो की शशि कपूर को साल 2011 में उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार और साल 2015 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। बता दें कि खैबर पख्तूनख्वा के धोकी नालबंदी में कपूर हवेली को शशि कपूर के दादा दीवान बाशेश्वरनाथ ने 1918 में बनवाया था। बाद में शशि कपूर की फैमिली पाकिस्तान से इंडिया शिफ्ट हो गई थी। 4 दिसंबर को 79 साल की उम्र में शशि कपूर का निधन हो गया। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार 5 दिसंबर को किया गया। शशि कपूर का जन्म कोलकाता में 18 मार्च, 1938 को हुआ था।