Breaking News:

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024

यूपीएससी परिणाम : जौनपुर जिले की सृष्टि मिश्रा पहले ही प्रयास में हासिल की 95 वीं रैंक -

Thursday, April 18, 2024

पहचान : राष्ट्र सेवा पुरस्कार से शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना हुए सम्मानित -

Thursday, April 18, 2024



पाकिस्तान के हर समान का हो बाॅयकाॅटः सतपाल महाराज

देहरादून। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद पूरा देश गुस्से में हैं। हमले के बाद से पूरे देश में पाकिस्तान को पूरी तरह से बॉयकॉट करने की मांग हो रही है। उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सदन में कहा कि वह तमाम व्यापार मंडलों से अपील करते हैं कि पाकिस्तान से आने वाला सामान को न तो बेचा जाए और न ही खरीदा जाए। यही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस बात का समर्थन राज्य के तमाम विधायकों ने भी किया है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि अगर ऐसा हम करते हैं तो पाकिस्तान को आर्थिक मोर्चे पर विफल करके हमारी तरफ से शहीदों को यह सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के साथ साथ राज्य के तमाम बीजेपी विधायकों ने भी पाकिस्तान की कायराना हरकत के बाद सतपाल महाराज का समर्थन किया। वहीं, खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा कि पाकिस्तान के साथ हर वे रिश्ते खत्म किए जाने चाहिए जिनकी वजह से वह पनप रहा है। स्वतंत्र प्रभार महिला एवं बल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि पाकिस्तान तब तक बाज नहीं आएगा तब तक उसे आर्थिक नुकसान नहीं पहुंचेगा और अगर यह संदेश हर जगह पहुंचता है, तो इसके अच्छे परिणाम भी होंगे। लिहाजा ऐसा करके हम शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि भी दे सकते हैं। वहीं मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कहा कि पाकिस्तान को आर्थिक रूप से कमजोर करने की जरूरत है। पानी रोकने के बाद पाकिस्तान आतंकियों पर कार्रवाई की बात कर रहा है। वहीं, खटीमा विधायक पुष्कर धामी ने कहा कि वर्तमान समय से जिस तरह से आतंकवादी घटनाएं हुई है. अब सख्त कार्रवाई की जरूरत है।

Leave A Comment