पहल : विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण
देहरादून | आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन महोत्सव के अंतर्गत सुस्टैंबल ऐक्शन फ़ॉर हिमलयास (साहस संस्था) द्वारा इंदिरा नगर स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया जिसमें आमला, जामुन तथा अन्य सदाबहार वृक्ष लगाए गए। इस अभियान का लोकार्पण भाजपा के आदित्य चौहान द्वारा पहला पेड़ लगा कर किया गया। वही कार्यक्रम में IIFM (Ministry of Forest, Environment and Climate change) के बोर्ड सदस्य अखिलेश सिंह रावत और साहस कीं संस्थापक आकाँक्षा जोशी भी उपस्थित रहें। जलवायु परिवर्तन के बढ़ते दर से लड़ने के लिए यह वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया जिसमें अंकित, सुगंधा, तरुण एवं सिद्धार्थ ने भी अपना योगदान दिया।