दो तीरंदाजों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ, जानिए खबर
विकासनगर। सेवा प्रकल्प संस्थान की ओर से बद्रीपुर में संचालित तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के दो तीरंदाजों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए होने से प्रशिक्षकों समेत अन्य खिलाड़ियों ने खुशी जाहिर की है। प्रशिक्षक सौरभ कुमार ने बताया कि केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे तीरंदाज सानिया और वंश चौहान का चयन 14 अप्रैल को राजस्थान में संपन्न होने वाली राष्ट्रीय तीरंदाजी चौंपियनशिप के लिए हुआ है। इससे पूर्व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दोनों ही तीरंदाजों ने अपने अपने वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।