दोनों सदन स्थगित होने के साथ मानसून सत्र संपन्न
नई दिल्ली। मानसून सत्र खत्म हो गया। संसद के दोनों सदन राज्यसभा और लोकसभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गए। संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार ने बताया कि यह सत्र अच्छा रहा। लोकसभा में 15 और राज्यसभा में 14 बिल पास हुए। संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि संसद में रोज विशिष्ट मामलों पर बातचीत की गई। मैं दोहराना चाहता हूं कि दलितों की सुरक्षा के मुद्दे को प्रथामिक दी जाती है। इस मानसून सत्र में जीएसटी विधेयक का पारित होना सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि रही और सदन की 20 बैठकों में 121 घंटे कामकाज हुआ तथा जीएसटी समेत 13 विधेयक पारित हुए। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा से पूर्व मानसून सत्र में संपन्न कामकाज की जानकारी सदन के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि 16वीं लोकसभा का 9वां सत्र 18 जुलाई 2016 को शुरू हुआ और एक वर्तमान एवं कुछ पूर्व सांसदों के निधन पर दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान कुछ महत्वपूर्ण विधीय एवं वित्तीय कामकाज को पूरा किया गया।