देहरादून : पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
देहरादून। वसंत विहार थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को सूचना मिली कि वसंत विहार के उमेदपुर में आसन नदी किनारे अमरुद के पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिला है। जिसके बाद वसंत विहार थाने की पुलिस ने मौके पर पहुच कर शव को कब्जे में लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक पास के गाँव पेलियों का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मृतक की उम्र 17 साल के आसपास बताई जा रही है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।