देश की रक्षा के लिए उत्तराखंड का लाल हुआ शहीद
हल्द्वानी | असम राइफल के हवलदार रणवीर सिंह मणिपुर इम्फाल के सैलून में आतंकवादी हमले में शहीद हो गए | हवलदार रणवीर सिंह रावत का पार्थिव शरीर आज सुबह हल्द्वानी स्थित उनके आवास चांदनी चौक बल्यूटिया पर पहुंचा। शहीद का पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के अंतिम दर्शन के बाद शव यात्रा रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट के लिए निकली। जहां सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि कर की गई। इस दौरान शहीद के रणवीर सिंह अमर रहे के नारों से चित्रशिला घाट गूंज उठा। रणवीर सिंह रावत मूलरूप से चमोली जिले के थाला गांव निवासी है। वह 13 असम राइफल की बेम्बो कंपनी में हवलदार थे। उनकी तैनाती सैलून में थी। परिजनों ने बताया कि 27 जनवरी की सुबह इनकी टुकड़ी पेट्रोलिंग करके वापस लौट रही थी। इसी दौरान उग्रवादियों ने टुकड़ी पर हमला कर दिया। मुठभेड़ में रणवीर सिंह बाएं पैर में दो गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां से साथी जवान उनको अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।