Breaking News:

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024

बिना पंजीकरण चारधाम न आएं तीर्थयात्री, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

मेहनत से हारी गरीबी , सिक्योरिटी गार्ड की बेटी बनी जज -

Thursday, May 16, 2024

उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा में चयनित जज काजल रानी हुई सम्मानित -

Thursday, May 16, 2024

खलांगा पर्यावरण को लेकर दून की सामाजिक संस्थाएं हुई एकजुट, जानिए खबर -

Thursday, May 16, 2024

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024



दुष्कर्म के बाद हुई थी बच्ची की हत्या, एक गिरफ्तार और एक आरोपी फरार

हरिद्वार । धर्मनगरी में बच्ची से हैवानियत की घटना पर भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने आरोपित के घर में घुसकर बाइक फूंक डाली। पुलिस ने बच्ची का अपहरण करने के बाद दुष्कर्म कर हत्या करने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार शाम कॉलोनीवासियों ने कई घंटे तक जाम लगाकर हंगामा किया। तनाव को देखते हुए ऋषिकुल क्षेत्र पीएसी तैनात की गई है। ऋषिकुल क्षेत्र में गत दिवस गायब हुई बच्ची का शव रात में पड़ोसी प्रॉपर्टी डीलर राजीव के घर में तीसरी मंजिल पर छत से बरामद हुआ था। प्रथम दृष्टया बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद उसके हाथ-पांव बांधकर हत्या की गई है, जिससे गुस्साए परिवार व कॉलोनीवासियों ने रात में हंगामा करते हुए आरोपित के घर के दरवाजे तोड़ डाले थे। एक बाइक में आग भी लगा दी गई थी। पुलिस ने बामुश्किल भीड़ को शांत किया और भीड़ कम हो जाने पर रात करीब दो बजे बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए उठाया। पुलिस ने सुबह होने से पहले ही आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया। अलीगंज सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी तीरथ राम हरिद्वार में अपने दूर के मामा राजीव के घर रहकर उनकी कपड़ों की दुकान पर काम करता है। राजीव की पत्नी अपने मायके फैजाबाद गई हुई हैं। रविवार की शाम बच्ची पतंग लेने के लिए राजीव के घर तीसरी मंजिल की छत पर गई थी। उसी दौरान आरोपित तीरथ राम ने बच्ची को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। बाद में पकड़े जाने के डर से हाथ-पांव बांधकर गला दबाते हुए उसकी हत्या कर दी। बच्ची के परिवार ने रामतीरथ के साथ-साथ उसके मामा राजीव को भी मुकदमे में नामजद किया है।

राजीव की गिरफ्तारी की मांग

पोस्टमार्टम के बाद सोमवार शाम कनखल स्थित शमशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। उसी दौरान, कॉलोनी की महिलाओं व निवासियों ने राजीव की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ऋषिकुल मार्ग पर जाम लगा दिया। आश्वासन मिलने पर कई घंटे बाद जाम खोला गया। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि आरोपित राम तीरथ को अपहरण, दुष्कर्म, पोक्सो, हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया गया है। एहतियात के तौर पर कॉलोनी में पुलिस तैनात की गई है। घटना को लेकर महिलाओं में सबसे अधिक गुस्सा देखा गया। सोमवार दिन भर कॉलोनी की महिलाएं अपने घरों से बाहर सड़क पर रही। जाम लगाने में भी महिलाएं और युवतियां सबसे आगे रहीं। उन्होंने आरोपित को फांसी देने की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। गुस्साई महिलाओं का कहना था कि दरिंदे को उनके हवाले किया जाए। उसे जलाकर मारने की सजा दी जाएगी। फांसी से कम सजा किसी सूरत मंजूर नहीं है।

Leave A Comment