Breaking News:

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024

यूपीएससी परिणाम : जौनपुर जिले की सृष्टि मिश्रा पहले ही प्रयास में हासिल की 95 वीं रैंक -

Thursday, April 18, 2024

पहचान : राष्ट्र सेवा पुरस्कार से शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना हुए सम्मानित -

Thursday, April 18, 2024



दुःखद : संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला मजदूर का शव

 

ऋषिकेश। शहर के बंगाली मंदिर रोड स्थित भरत वाटिका नाम की निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत में पश्चिम बंगाल के रहने वाले रबिन नाम के 19 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका हुआ शव बरामद हुआ है। मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सीओ ने जांच में पाया कि युवक का शव किसी रस्सी में नहीं बल्कि दुपट्टे से लटका हुआ मिला है। यह देखते ही उन्होंने निर्माणाधीन भवन में कार्य कर रहे मजदूरों और ठेकेदारों से पूछताछ करनी शुरू कर दी है। निर्माणाधीन भवन के ठेकेदार को भी मौके पर तलब किया गया। पुलिस युवक की मौत की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। मृतक मजदूर रबिन टुडू पुत्र बिमल टुडू के साथी मजदूर लाखीराम ने बताया कि रबिन कल रात तक ठीक था। उसने मजदूरी भी की थी लेकिन उसने फांसी कब लगा ली, इसका किसी को पता नहीं चला. उसने बताया कि रबिन का किसी के साथ कोई विवाद भी नहीं था। उसने यह कदम क्यों उठाया यह किसी को समझ नही आ रहा है? ऋषिकेश पुलिस क्षेत्राधिकारी डीसी ढौंडियाल ने बताया कि रबिन टुडू (19) पुत्र बिमल टुडू पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले के बादलपुर का निवासी था। इसकी मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही असल वजह का पता चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है। युवक के पास से एक लाल रंग का दुपट्टा नुमा कपड़ा बरामद हुआ है। उसकी भी जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। युवक का शव रस्सी में नहीं बल्कि एक गुलाबी रंग के दुपट्टे से लटका हुआ मिला है। दुपट्टा शव के पास कैसे आया यह पुलिस के लिए पहेली बन गई है। पुलिस के द्वारा निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत में काम कर रहे सभी लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन दुपट्टा किसका है यह पता नहीं चल सका। दुपट्टा किसका है यह पता चलते ही कई राज खुलने की संभावना है.।

Leave A Comment