Breaking News:

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024



थाने में कांवड के ग्रुप लीडर का नाम, मोबाइल नम्बर देना अनिवार्य

kv

जिस गांव से कांवड चलेगी, संबंधित थाने में ग्रुप लीडर का नाम, मोबाइल नम्बर देना होगा। कांवड यात्रा में डी.जे., बैट, हाकी, धारदार हथियार, सिलिंडर नशीले पदार्थ आदि लेकर चलना प्रतिबंधित होगा। बिना परमिट के कोई गाड़ी नही चलेगी। हरिद्वार में पुलिस का एकीकृत कंट्रोल रूम बनेगा। इसमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान के पुलिस अधिकारी समन्वय के लिए यात्रा के दौरान तैनात रहेंगे। ये निर्णय मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में हुई अंतरर्राज्यीय समन्वय बैठक में लिये गये। मुख्य सचिव ने उ.प्र., हरियाणा, राजस्थान के अधिकारियों से आग्रह किया कि जहां से कांवड चलती है, वहीं से नियंत्रित किया जाए, तो यात्रा मार्ग और हरिद्वार में दिक्कत नहीं होगी। बैठक में यातायात प्रबंधन, सूचनाओं के आदान-प्रदान, जन-जागरूकता, नियमों का अनुपालन, राज्यों के सीमाओं पर संयुक्त चेकिंग आदि पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी तय किया गया कि हरियाणा, दिल्ली, उ.प्र., राजस्थान संबंधित राज्य नोडल अधिकारी नामित करेंगे। उत्तराखण्ड के अधिकारी नोडल अधिकारी से संपर्क में रहकर समन्वय करेंगे। रेलवे प्लेटफार्म पर नियंत्रण के लिए जीआरपी और आरपीएफ के समन्वय से कार्य किया जायेगा। किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए सभी सम्बंधित राज्य खुफिया तंत्र को सक्रिय रहेंगे। साम्प्रदायिक सद्भाव बनाये रखने के लिए धार्मिक स्थलों की विशेष निगरानी रखी जायेगी। संवेदनशील स्थलों का चयन कर लिया गया है। पुलिस-प्रशासन ऐसे स्थलों के प्रति सजग है। एम्बुलेंस, मेडिकल किट, रिकवरी वैन, ड्रोन कैमरे, सीसीटीवी, चाॅपर आदि के इंतजाम यात्रा मार्ग पर रहेंगे। गौरतलब है कि 19 जुलाई से एक अगस्त तक कांवड मेले का आयोजन होगा। 3.5 करोड़ कांवड़ियों के हरिद्वार आने का अनुमान है। कांवड़ियों को किसी भी हाल में मसूरी नहीं जाने दिया जायेगा। उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा नहर की पटरी पर चलती है।

Leave A Comment