Breaking News:

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024



डॉक्टर , प्रशासन , पुलिस व सामाजिक संगठन की भूमिका रही अहम : सीएम त्रिवेंद्र

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य में कोरोना को नियंत्रित रखने में महत्वपूर्ण सहयोग देने के लिये प्रदेशवासियों को धन्यवाद दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी कोरोना वारियर्स पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। प्रदेशवासियों ने भी दृढ़ इच्छाशक्ति और अनुशासन का परिचय देते हुए सरकार का सहयोग किया है। उसी का परिणाम है कि हम राज्य में कोरोना संक्रमण बढने की दर को काफी कम रखने में सफल रहे हैं। आमजन का इसी प्रकार साथ मिलता रहा तो कोरोना के खिलाफ लम्बी लङाई में अवश्य जीतेंगे।  मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड में पहला मरीज 15 मार्च को मिला था, और इसके बाद ही राज्य सरकार ने अपने स्कूल-कॉलेज बंद करने का निर्णय लिया। माननीय प्रधानमंत्री ने जनता कर्फ्यू की बात कही और लाकडाउन पूरे देश में लागू किया तब से आज तक एक महीना एक दिन हो गया है।

सर्वप्रथम प्रदेशवासियों का धन्यवाद: सीएम त्रिवेन्द्र

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि मैं सर्वप्रथम प्रदेशवासियों का धन्यवाद देना चाहूंगा जिस संयम अनुशासन से उन्होंने सहयोग दिया उसी का परिणाम रहा कि उत्तराखंड आज कोरोना की रोकथाम में देश में तीसरे नंबर  पर है । अभी तक 47 पॉजिटिव केस राज्य में आए हैं जिनमें से 24 ठीक हो गए हैं।  इस गति को रोक पाने में हम तभी सफल हो पाए हैं जब आप सभी ने सहयोग दिया है ।

डॉक्टरों व प्रशासनिक तंत्र , पुलिस, सामाजिक संगठनों की भूमिका रही अहम

डॉक्टरों व प्रशासनिक तंत्र ने इस में अग्रणी भूमिका निभाई है, पुलिस, सामाजिक संगठनों एवं आम जनों की भूमिका रही है उसी का परिणाम है कि आज हम बेहतर स्थिति में है।  उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि बहुत जल्द हम कोरोना मुक्त राज्य में शामिल हो जाएंगे, आप लोगों का सहयोग मिलता रहे , 3 मई तक माननीय प्रधानमंत्री ने लाकडाउन की घोषणा की है उसमें हम इसी तरह से पूरे संयम के साथ आगे भी सहयोग देते रहेंगे ।

आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की कोई कमी नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार की गाइडलाइन के अंतर्गत आमजन को हर सम्भव सहायता पहुंचाने की कोशिश की गई है। जीवन के लिए आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की कोई कमी नहीं आने दी गई है।

Leave A Comment