कविता जोशी महिला दिवस पर जेल में “महिला बंदियो” को सिखाएंगी योग
देहरादून | देहरादून निवासी कविता जोशी नोयडा जेल में महिला बंदियों को योग से चुस्त दुरुस्त करने जा रही है, ज्ञात हो कि हाल ही में उन्हें नारी शक्ति सम्मान प्राप्त हुआ है, तथा वह सर्टिफाइड योगा प्रशिक्षक फ्रॉम अमेरिका है, अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस-8मार्च के लिये कविता जोशी को नोयडा जेल प्रशासन ने आमंत्रित किया है, समाज की मुख्य धारा से दूर “महिला बंदियो” के साथ वह योग करेगी, कविता जोशी कहती है कि विगत कई वर्षो से महिलाओ के सशक्तिकरन, आत्मविश्वास, सम्मान,लिन्ग्भेद, समान अधिकार आदि की जागरुकता को लेकर सयुक्त राष्ट्र के आव्हान पर दुनिया भर में 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है । कविता जोशी ने बताया कि महिलाओं में अपने स्वास्थ्य को लेकर अभी भी नजर अँदाज कर देंने की परिपाटी विधमान है, इस वर्ष महिला दिवस पर समाज की मुख्यधारा से दूर जेल की महिला बंदियो के साथ नोएडा जेल परिसर में प्रशिक्षण देगी नारी शक्ति अवार्र्डी योगाचार्या कविता जोशी द्वारा महिलाओ की कॉमन स्वास्थ्य समस्याओ का योग के माध्यम से केसे समाधान कैसे कर सकते है, अपने दिमागी दबाव को कैसे ध्यान द्वारा बैलेंस कर सक्ते है, इत्यादि स्वास्थ्य विषयो पर 1 दिवसीय समय 8 से 10 प्रात एक कार्यशाला का आयोजन किया गया है कविता जोशी वर्तमान में देहरादून स्थित अपने योगा केंद्र में 200 महिलाओं को प्रशिक्षित कर रही है ।