खुलेआम चल रहा हुक्का बार, जानिए खबर
देहरादून। बार-बार हुक्का बार्स पर छापे मारने और वार्निंग देने के बाद भी इन पर लगाम नहीं लगा पा रहा है प्रशासन। सूत्रों के अनुसार अभी भी कई ऐसे हुक्का बार है जो पुलिस और प्रशासन की नाक के नीचे धड़ल्ले से चल रहे है। कौलागढ़ रोड स्थित शीशा बार लॉज में एक बार मे कोविड के नियम कानूनों को भी ताक पर रख कर शनिवार और रविवार को पार्टियां धड़ल्ले से चल रही है। एक सूत्र के अनुसार शीशा बार नामक एक रेस्टोरेंट में जमकर हुक्का पार्टिया अवैध रूप से चल रही है और इन पर लगाम लगाने वाला कोई नहीं है। ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व ही हुक्का बैन किया गया था और अवैध रूप से हुक्का परोसने को अपराध ठहराया गया था। इसके बाद भी धड़ल्ले से इस अवैध कार्य को अंजाम दिया जा रहा है और पुलिस और प्रशासन मौन बैठे है। इससे उनकी कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठते है।