Breaking News:

देहरादून : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने रुद्राक्ष के पेड़ों का किया वृक्षारोपण -

Saturday, May 11, 2024

एस्ट्राजेनेका कम्पनी ने दुनियाभर से कोविशील्ड कोरोना टीका वापस मंगाया, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

देहरादून : कौन कौन से अवैध बस्तियों पर चलेगा बुलडोजर, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

सेंट मेरी स्कूल में “ब्लड डोनेशन कैम्प” का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

केजरीवाल जेल से आये बाहर, किया हनुमान का दर्शन, जानिए खबर -

Saturday, May 11, 2024

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024



खुलासाः पत्नी व बेटे ने की दलेर सिंह की हत्या, गिरफ्तार

 

 

किच्छा/रूद्रपुर। किच्छा में तीन बीघा भूमि के लिए दलेर सिंह की पत्नी परमजीत कौर और उसके पुत्र सुरेन्द्र सिंह ने उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार दलेर अपने बीबी बच्चों से परेशान होकर अपनी भूमि अपने भाई के नाम करना चाहता था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। बीती तेईस अगस्त को दलेर सिंह (45 वर्ष) पुत्र प्रीतम सिंह निवासी ग्राम छिनकी किच्छा हाल निवासी सिंह कालोनी आजाद नगर किच्छा की अपने घर में संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गयी थी। दलेर के भाई निशान सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर दलेर की पत्नी परमजीत कौर, पुत्र सुरेन्द्र सिंह, पुत्री मनप्रीत कौर, खुशप्रीत कौर व अन्य दो पर दलेर की हत्या करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने धारा 304 में केस दर्ज कर लिया था। शनिवार को घटना का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि दलेर की पत्नी परमजीत कौर ने बताया कि उसका पति अपनी हिस्से की तीन बीघा भूमि अपने बड़े भाई निशान सिंह के नाम कराना चाहता था। इसका पता चलते ही परमजीत कौर ने अपने पति दलेर को घर के एक कमरे में बंद कर दिया। बीती तेईस तारीख की तड़के दलेर कमरे की खिड़की से भागने का प्रयास कर रहा था। आरोप है कि तब परमजीत कौर और उसके पुत्र सुरेन्द्र ने दलेर को लकड़ी के डंडांे से पीटा जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी। जिसके कारण उसकी मौत हो गयी। सिर से निकले खून के धब्बे दलेर के कच्छे व तकिये पर लग गये। साक्ष्य छिपाने की नीयत से आरोपियों ने दलेर का कच्छा निकाल कर उसे जला दिया व तकिये पर दूसरा कवर चढ़ा दिया। आरोपियों की निशान देही पर पुलिस ने चला हुआ कच्छा, डंडा व तकिया बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Leave A Comment