Breaking News:

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024



केदार यात्रा में घोड़े-खच्चर संचालकों ने मचाई लूट

रुद्रप्रयाग । केदारयात्रा में हजारों की संख्या में देश-विदेश से हर दिन तीर्थयात्री पहुंच रहे है। तीर्थयात्री यात्रा पड़ाव सोनप्रयाग और गौरीकुंड में बेहद ही परेशान हो रहे हैं। उन्हें समय से घोड़ा-खच्चर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं, जिस कारण उनसे मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। केदारनाथ यात्रा पर आये यात्री पंवार राजेंद्र केरू पुत्र केरू लक्ष्मण पंवार निवासी चिन्नर जिला नासिक (महाराष्ट्र) गौरीकुंड में घोड़े-खच्चर को लेकर परेशान घूम रहा था। जब उसे घोड़ा-खच्चर संचालक नहीं मिला तो उसने चैकी इंचार्ज गौरीकुंड रजबर सिंह राणा के पास जाकर बताया कि एक घोड़ा-खच्चर संचालक ने उनसे घोड़ा बुकिंग के ग्यारह हजार रूपये ले लिए हैं और पैंसा लेने के बाद वह गायब हो गया है। पैंसे लेने की कोई रसीद यात्री को नहीं दी गई है। इस पर चैकी इंचार्ज ने यात्री को घोड़े खच्चरों का सही रेट बताया। यात्री ने चैकी इंचार्ज को शिकायत पत्र दिया, जिसके आधार पर घोड़ा-खच्चर संचालक के विरुद्ध धारा 420 आईपीसी का मुकदमा पंजीकृत किया गया। विवेचक एसआई विजेंद्र सिंह कुमाई ने अभियुक्त की ढूंढखोज की तो वह घोड़ा पड़ाव पर मिला और कार्यवाही शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि यात्रा शुरू होने के बाद से ओवररेटिंग की शिकायत आ रही है। इसके लिए पुलिस की टीम बनाई गई है। यात्री बनकर पुलिस की टीम जांच पड़ताल करने में लगी हुई है। जब यात्री पुलिस प्रशासन को लिखित जानकारी देंगे, तभी कार्यवाही की जा सकती है। देश-विदेश से आ रहे तीर्थयात्रियों को ऐसे घोड़े-खच्चर संचालकों के खिलाफ लिखित में शिकायत देनी चाहिए, जिससे पुलिस की ओर से त्वरित कार्यवाही की जा सके। उन्होंने बताया कि एक यात्री ने घोड़ा-खच्चर संचालक हिमांशु कुमार पुत्र मेहर सिंह निवासी ग्राम शहादतपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश के खिलाफ शिकायत पत्र दिया और पुलिस की ओर से लिखित में शिकायत मिलने पर घोड़ा खच्चर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि गौरीकुंड से आने-जाने का 2700 और एकतरफा का पन्द्रह सौ रूपये किराया निर्धारित किया गया है।

Leave A Comment