किसान आंदोलन : 6 फरवरी को पूरे देश में चक्का जाम करेंगे किसान, जानिए खबर
नई दिल्ली | किसान आंदोलन एकबार फिर रफ्तार पकड़ लिया है। वही किसान नेताओं ने ऐलान किया है कि वो 6 फरवरी को पूरे देश में आंदोलन करेंगे। इसके अलावा किसान नेताओं से चक्का जाम करने की बात भी कही है। भारतीय किसान यूनियन नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने ऐलान करते हुए कहा कि नए किसान कानूनों के खिलाफ अब किसान पूरे देश में आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि 6 फरवरी की दोपहर 12 से 3 के बीच चक्का जाम किया जाएगा।