ऑक्सीजन सिलेंडर लूटने का मामला आया सामने, जानिए खबर
दमोहर | कोरोना की दूसरी लहर पूरे देश भर में हाहाकार मचा रही है। जिससे देश के कई राज्यों में ऑक्सीजन की कमी हो गयी है इसी बीच मध्य प्रदेश के दमोहर से ऑक्सीजन सिलेंडर लूटे जाने का मामला सामने आया है। कल रात दमोहर के जिला अस्पताल में कुछ लोगों द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडर लूट लिए गए। जिले के कलेक्टर ने अनुसार बताया गया कि जैसे ही अस्पताल में ऑक्सीजन भरा ट्रक आया, लोगों ने सिलेंडर लूट लिया। उन्होंने बताया कि ये घटना तब हुई जब जिला अस्पताल में ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में है। कलेक्टर ने कहा कि घटना में लिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ मामले दर्ज किए जा रहे हैं। जानकारी हो कि दमोहर के जिला अस्पताल के प्री कोविड वार्ड में भर्ती मरीज के परिजनों ने कल सिलेंडरों की लूटपाट की। ये लोग अपने मरीज के लिए एक सिलेंडर लूटते तो समझ आता लेकिन इन्होंने एक नहीं दो-दो सिलेंडर लूटे। सिलेंडरों की लूट के बाद मामला इतना बढ़ गया कि रात को अस्पताल में पुलिस को बुलाना पड़ा।