Breaking News:

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024



एकजुट होकर चलाए नदियों के पुनर्जीवन का अभियान : मैड

MAD

देहरादून | देहरादून के शिक्षित छात्रों के संगठन मेकिंग ए डिफरेंस बाए बीईंग द डिफ्रेंस (मैड) ने देहरादून की नदियों, अर्थात रिस्पना, बिंदास, सुसवा – के पुनर्जीवन अभियान के लिए सरकार एवं जनता के एकजुट प्रयास की अपील की। विगत छः वर्षों से नदियों के पुनर्जीवन पर अभियान चला रही मैड संस्था ने यह अपील इस परिप्रेक्ष्य में की है, जब राज्य सरकार का सिंचाई विभाग, रिस्पना-बिंदाल नदियों के पुनर्जीवन हेतु सर्वेक्षण करने की तैयारी में लगा है। आयोजित प्रेस वार्ता में मैड संस्था ने बताया कि शुक्रवार को ही उन्होंने मुख्य अभियंता, सिंचाई विभाग के दफ्तर में रिस्पना-बिंदाल नदियों के पुनर्जीवन पर राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान (एन.आई.एच.) रुड़की द्वारा की गई २०१४ की शोध रिपोर्ट जमा कर दी। गौरतलब है कि २०१४ में बनी यह रिपोर्ट मैड संस्था के ही प्रयासों से तत्कालीन केंद्रीय जल संसाधन मंत्री हरीश रावत ने राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान रुड़की को बनाने के निर्देश दिए थे। मैड संस्था ने सिंचाई विभाग को यह सुझाव दिया कि वह भी अपनी शोध एवं पुनर्जीवन रणनीति, उक्त रिपोर्ट के आधार पर ही बनाए, ताकि संयुक्त प्रयासों से नदियों के पुनर्जीवन पर आगे बढ़ा जा सके। इसी वर्ष, अप्रैल में मैड संस्था ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भेंट करके उन्हें यह सुझाव दिया कि रिस्पना-बिंदाल के पुनर्जीवन के पुनर्जीवन पर नमामि गंगे कोष के जरिए, केंद्र सरकार से मदद मांगी जा सकती है। उक्त सुझाव मैड संस्था ने सिंचाई विभाग को भी दिया। गौरतलब है कि मैड संस्था, नदियों के पुनर्जीवन के इस अभियान को सरकार के हर संभव स्तर पर उठाता आया है – चाहे नगर निगम हो, मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण हो, ज़िला प्रशासन हो, सिंचाई विभाग हो, राज्य सरकार/शासन हो, अथवा केंद्र सरकार हो। पिछले कुछ महीनों से मैड ने तत्कालीन केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती से भी भेंट करके यह अपील की, कि वह पुनः राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान रुड़की के भी नदियों के पुनर्जीवन के अभियान से जुड़ने के निर्देश दें। मैड संस्था ने खुशी जताई है कि राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान रुड़की की रिपोर्ट का संज्ञान लेकर पुनर्जीवन के कार्य को बढ़ाया जा रहा है, और यह फिर दोहराया है कि शासन स्तर पर हर विभाग को साथ काम करके ही इस मकसद में कामयाबी मिल सकेगी, कि दून की सिकुड़ती वह सूखती नदियां वापस आ सकें। अपने स्तर पर मैड यह अभियान देहरादून के स्कूल-कॉलेजों में ले जाता रहेगा और आवाहन करता रहेगा कि युवा बड़ी से बड़ी संख्या में अभियान से जुड़ते रहें। प्रेस वार्ता को मैड के संस्थापक अध्यक्ष अभिजय नेगी ने संबोधितकिया, तथा आदर्श त्रिपाठी, पल्लवी भाटिया, अक्षत चंदेल,आकांक्षा, आश्रित गोयल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

Leave A Comment