ऋतिक रोशन मेरे पिता के लिए की थी मदद: प्रियंका चोपड़ा
नई दिल्ली | हाल ही में फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की
किताब ‘अनफिनिश्ड’ रिलीज हुई है l इस किताब में उन्होंने खुलासा किया है कि ऋतिक रोशन ने एक बार उनकी मदद की थी, जब उन्हें बहुत ही अधिक आवश्यकता थी। इस बारे में बताते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि उनके स्वर्गीय पिता डॉ. अशोक चोपड़ा हमेशा ही उनके बहुत बड़े सहायक है | प्रियंका चोपड़ा अपने पिता से बहुत प्यार करती थी l डॉ. अशोक चोपड़ा उन्हें मार्गदर्शन किया करते थे | जब वह बीमार पड़े, तब ऋतिक रोशन ने उनकी सहायता की थी | हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की बुक ‘अनफिनिश्ड’ रिलीज हुई है | प्रियंका चोपड़ा ने यह कहा कि ऋतिक रोशन ने उनके पिता को लंदन भेजने के लिए एक जहाज का भी इंतजाम किया था, ताकि वह मेडिकल का लाभ ले सके l प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि ऋतिक रोशन ने उनके पिता अशोक चोपड़ा के लिए अच्छे डॉक्टर से इलाज करवाने का प्रयास किया था, जिन्हें कैंसर हो गया था |