Breaking News:

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024



उत्तराखण्ड व हरियाणा के मध्य जल्द बहुद्देशीय परियोजनाओं के सम्बन्ध में एमओयू

uk cm

देहरादून | उत्तराखण्ड व हरियाणा के मध्य जल्द ही किसाऊ और रेणुका बहुद्देशीय परियोजनाओं के सम्बन्ध में एमओयू किया जाएगा। दोनों राज्यों के मध्य किसाऊ बहुद्देशीय परियोजना से सम्बन्धित बिजली व पानी की भागीदारी के सम्बन्ध में निर्णय हो गया है। परियोजना से उत्तराखण्ड को बिजली व हरियाणा को 47 प्रतिशत पानी आपूर्ति होगी। उत्तराखण्ड व हरियाणा संयुक्त रूप से केन्द्र सरकार से आग्रह करेंगे कि किसाऊ के सम्बन्ध में जल्द से जल्द टेन्डर की अनुमति प्रदान की जाए। किसाऊ, लखवाड़ व रेणुका बहुद्देशीय परियोजनाओं को ससमय पूरा करने हेतु राज्यों के सामूहिक प्रयास पर बल दिया जा रहा है। लखवाड़ बहुद्देशीय परियोजना को आगामी 4 सालों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। लखवाड़ परियोजना से हरियाणा को 160 क्यूसेक पानी की प्रतिवर्ष आपूर्ति होगी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि तीनो परियोजनाओं को ससमय पूरा करने हेतु साझा प्रयास किए जा रहे है। राज्यों के अन्तिम सयुंक्त प्रयास के तहत केन्द्र सरकार से अनुरोध किया जाएगा कि परियोजनाओं के टेन्डर प्रक्रिया आरम्भ करने हेतु जल्द से जल्द अनुमति दी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसाऊ, लखवाड़ व रेणुका बहुद्देशीय परियोजनाओं से दोनों राज्यों के बिजली व पानी की जरूरते पूरी होगी। जल्द ही उत्तराखण्ड व हरियाणा के बीच परिवहन के सम्बन्ध में भी एमओयू किया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि जो कार्य गत 40 वर्षो से लम्बित पड़े थे, केन्द्र व राज्य सरकारो के मध्य बेहतर समन्वय से आज जल्द से जल्द पूरे हो रहे हैं। आज केन्द्र व राज्यों में निर्णायक सरकारे कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बीच सहस्त्रधारा हैलीपैड गेस्ट हाउस में किसाऊ, लखवाड़ व रेणुका जल विद्युत परियोजनाओं के सम्बन्ध में चर्चा की गई । इस अवसर पर प्रमुख सचिव आन्नद बर्द्धन व उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक एस एन वर्मा व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment