उत्तराखंड : सुखवीर सिंह संधू होंगे मुख्य सचिव, पहुँचे दून
देहरादून | उत्तराखंड के वर्तमान मुख्य सचिव ओमप्रकाश की जगह अब सुखवीर सिंह संधू उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव होंगे। संधू 1988 बैच के आईएएस हैं। वह मूल रूप से उत्तराखंड कैडर के अफसर हैं आज ही केन्द्र से वापस बुलाये गये आईएएस डा.एस एस संन्धू को मुख्य सचिव बनाये जाने का आदेश कराकर युवा मुख्यमंत्री ने जनता व शासन एवं प्रशासन को अच्छा संकेत दे दिया है। सूत्रों से सम्भावना यह भी जताई जा रही है पुलिस हाई कमान के पद पर भी कुछ परिवर्तन हो सकता है।