उत्तराखंड : सीएम तीरथ इस्तीफे को लेकर कुछ नही बोले, गिनाई उपलब्धियां
देहरादून | मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत हाईकमान से मिलने के बाद आज देहरादून पहुंचे। उन्होंने अपना इस्तीफा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंप दिया है और हो सकता है कि कल सुबह उन्होंने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। वही पूरे घटनाचक्र जे बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत मीडिया से प्रेस वार्ता कर अपने कार्यकाल की उपलब्धि गिना चल दिये। पत्रकारों ने जब उनसे सवाल किए तो वह बिना जवाब दिए ही चले गए। फिलहाल यह साफ हो गया है कि अगले दो-तीन दिनों में नया मुख्यमंत्री उत्तराखंड को मिल जाएगा या प्रदेश राष्ट्रपति शासन की ओर भी बढ़ सकता है |
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रेस वार्ता के दौरान यह कहा
कोराना काल में टूरिज्म में काफी दिक्कत आई।
दो हजार करोड़ की सहायता राशि दी।
सिर्फ अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई।
प्रदेश की जनता को सब्सिडी दी गई।
इस्तीफे के सवाल का जवाब दिए बिना गए सीएम तीरथ सिंह रावत।
कोराना काल में कारोबार पर काफी प्रभाव पड़ा।
उत्तराखंड की सियासी अटकलों पर तीरथ सिंह ने लगाया विराम।
कक्षा 11वीं 12वीं के छात्रों को लैपटॉप टेबलेट दिए गए।